आज जीत की रात
पहरुए! सावधान रहना
खुले देश के द्वार
अचल दीपक समान रहना
प्रथम चरण है नये स्वर्ग का
है मंज़िल का छोर
इस जन-मंथन से उठ आई
पहली रत्न-हिलोर
अभी शेष है पूरी होना
जीवन-मुक्ता-डोर
क्यों कि नहीं मिट पाई दुख की
विगत साँवली कोर
ले युग की पतवार
बने अंबुधि समान रहना।
विषम शृंखलाएँ टूटी हैं
खुली समस्त दिशाएँ
आज प्रभंजन बनकर चलतीं
युग-बंदिनी हवाएँ
प्रश्नचिह्न बन खड़ी हो गयीं
यह सिमटी सीमाएँ
आज पुराने सिंहासन की
टूट रही प्रतिमाएँ
उठता है तूफान, इंदु! तुम
दीप्तिमान रहना।
ऊंची हुई मशाल हमारी
आगे कठिन डगर है
शत्रु हट गया, लेकिन उसकी
छायाओं का डर है
शोषण से है मृत समाज
कमज़ोर हमारा घर है
किन्तु आ रहा नई ज़िन्दगी
यह विश्वास अमर है
जन-गंगा में ज्वार,
लहर तुम प्रवहमान रहना
पहरुए! सावधान रहना।।
-- गिरिजाकुमार माथुर
Desh Bhakti Song List with lyrics. This is indian patriotic songs in hindi blogs which make you feel each word of songs. You can read and get the whole lyrics of popular indian patriotic songs in hindi and hinglish. In hindi it is called DESH BHAKTI GEET. देशभक्ति गीत . independence day song, republic day song
- Home
- Top 10 Patriotic || देश भक्ती || Desh Bhakti || Hindi Songs Of India || 26 January || 15 August
- Bollywood Patriotic Movies - बॉलीवुड देशभक्ति फिल्में
- List of Prime Ministers of India - भारत के प्रधानम...
- List of Presidents of India - भारत के राष्ट्रपतियो...
- States and Union Territories of India - भारत के रा...
- Pulwama Terror Attack Here Is Full List Of Martyre...
- National War Memorial - राष्ट्रीय युद्ध स्मारक
Wednesday, 16 January 2019
आज जीत की रात -- देशभक्ति पर कविता
Location:
India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment